{"_id":"6990684588ca909c600f6bc4","slug":"video-nawab-naubat-rai-temple-in-badaun-is-open-for-devotees-only-on-mahashivratri-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बदायूं का नवाब नौबत राय मंदिर, भक्तों के लिए साल में सिर्फ महाशिवरात्रि पर खोले जाते हैं कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बदायूं का नवाब नौबत राय मंदिर, भक्तों के लिए साल में सिर्फ महाशिवरात्रि पर खोले जाते हैं कपाट
बदायूं के पटियाली सराय स्थित नवाब नौबत राय शिव मंदिर है। साल में सिर्फ महाशिवरात्रि पर ही इस मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले जाते हैं। नवाब नौबत राय ने करीब 250 साल पहले इस मंदिर का निर्माण का कराया था। यह मंदिर अपने आप में अद्भुत है। मंदिर में दो जगह पर शिवलिंग की स्थापना है। इसके साथ ही मंदिर में राधा, कृष्ण, चित्रगुप्त जी आदि देवी- देवताओं की मूर्ति स्थापित हैं। वर्तमान में आशीष कुमार सक्सेना मंदिर की देखभाल कर रहे हैं। वह बताते हैं कि उनके बाबा नौबतराय ने यह मंदिर बनवाया था। नौबत राय ककोड़ा मेला जाते थे। वहां से उन्हें मंदिर बनवाने के बारे में विचार में आया। इसके बाद उन्होंने शहर पटियाली सराय में काफी बड़ा और अद्भुत मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर निर्माण में प्रयोग किए गए पत्थर पारदर्शी है। इसमें रोशनी पड़ने पर आर पार दिखाई देती है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर रोशनी पड़ने पर उसका रंग मूंगिया हो जाता है। इस मंदिर को साल में एक बार ही खोला जाता है। आशीष ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोले जाते हैं। इस मंदिर में आठ मंत्र लिखे हुए जो आंग ऋषि ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बोला था। इन मंत्रों को पढ़ सभी लेते है लेकिन अर्थ कोई नहीं बता पाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।