{"_id":"6990111971c4d659cf084154","slug":"video-video-gurus-unbroken-langar-will-be-organised-in-pandoh-from-28-february-to-3-march-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पंडोह में 28 फरवरी से 3 मार्च तक सजेगा गुरु का अटूट लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पंडोह में 28 फरवरी से 3 मार्च तक सजेगा गुरु का अटूट लंगर
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पंडोह में 28 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक होला मोहल्ला के उपलक्ष्य पर मणिकर्ण यात्रा पर जा रही संगतों के लिए गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर सेवा की व्यापक व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन सुबह देसी घी का कढ़ाह प्रसाद, मठड़ी और चाय का लंगर वितरित किया जाएगा, जो पूरे दिन चलता रहेगा।
कार्यक्रम के तहत 28 फरवरी शनिवार को दोपहर में न्यूट्री चावल और चाय का लंगर परोसा जाएगा। 1 मार्च रविवार को सुबह पूरी-आलू लौंजी, दोपहर में न्यूट्री प्रसाद, समोसा और गुलाब जामुन तथा शाम को राजमा-चावल की सेवा रहेगी। 2 मार्च सोमवार को सुबह पूरी-पालक पनीर, दोपहर में कोफ्ता सब्जी के साथ प्रसाद, मीठे और नमकीन चावल तथा शाम को उड़द की दाल और चावल परोसे जाएंगे। 3 मार्च मंगलवार को सुबह पूरी-छोले पनीर, दोपहर में मटर पनीर प्रसाद, आलू टिक्की और कढ़ाह प्रसाद तथा शाम को कढ़ी-चावल का लंगर आयोजित किया जाएगा। मुख्य सेवादार तरलोचन सिंह बिट्टू और मंजीत सिंह ने बताया कि यह भव्य लंगर गुरुद्वारा कमेटी सिंह सभा पंडोह तथा क्षेत्र की संगत के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। पंडोह गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरनाम सिंह, महासचिव राधा कृष्ण वर्मा और कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सहित समस्त कमेटी सदस्यों ने आयोजनकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और संगत की सेवा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।