{"_id":"698f5b3cb8ed68afac01953b","slug":"video-campaign-for-measles-rubella-vaccination-will-run-from-16th-in-mathura-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में खसरा-रूबेला टीकाकरण के लिए 16 से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में खसरा-रूबेला टीकाकरण के लिए 16 से चलेगा अभियान
मथुरा जनपद में बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए 16 से 27 फरवरी तक विशेष खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत कक्षा 1 से 5 तक (5 से 10 वर्ष आयु वर्ग) के बच्चों को स्कूलों एवं चिह्नित केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अभिभावकों और जनसामान्य से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर बच्चों को विद्यालयों में आयोजित टीकाकरण सत्रों में अवश्य भेजें। समय पर टीकाकरण ही बच्चों को खसरा-रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियां की गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने बताया कि सभी विकासखंडों में माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। टीकाकरण टीमों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है तथा वैक्सीन, लॉजिस्टिक्स और कोल्ड-चेन व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है, जिससे अभियान सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।