Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The government machinery is subservient to the orders of Akal Takht Sahib: Gurcharan Singh Grewal
{"_id":"698f03ed5bc9f022fc0def17","slug":"video-the-government-machinery-is-subservient-to-the-orders-of-akal-takht-sahib-gurcharan-singh-grewal-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकाल तख्त साहिब के आदेश के आगे सरकारी तंत्र नतमस्तक: गुरचरण सिंह ग्रेवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाल तख्त साहिब के आदेश के आगे सरकारी तंत्र नतमस्तक: गुरचरण सिंह ग्रेवाल
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि अकाल तख्त साहिब के आदेशों के आगे सरकारी तंत्र का सिर झुकना पंथक मर्यादा की जीत है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाल ही में दरबार साहिब परिसर से जुड़ी एक संवेदनशील घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों का अकाल तख्त साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन देना संतोषजनक कदम है।
ग्रेवाल ने बताया कि जब परिक्रमा क्षेत्र से लोगों को हटाने की कोशिश की गई तो एसजीपीसी टास्क फोर्स ने तुरंत हस्तक्षेप कर मर्यादा की रक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गागर की सख्त चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि गुरु घर की सेवा में जुटे सेवादारों और कर्मचारियों का सम्मान किया जाना चाहिए तथा कुछ लोगों की गलती के आधार पर पूरी संस्था को बदनाम करना अनुचित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।