Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Transformer theft racket busted in MIA, four arrested for stealing copper wires
{"_id":"698e992c8b6b4ecbda037298","slug":"gang-stealing-copper-cables-from-transformers-caught-alwar-news-c-1-1-noi1339-3946505-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: एमआईए में ट्रांसफार्मर चोरी का भंडाफोड़, कॉपर तार चुराने वाली गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: एमआईए में ट्रांसफार्मर चोरी का भंडाफोड़, कॉपर तार चुराने वाली गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 10:10 AM IST
Link Copied
अलवर के मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया में हुई ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन क्विंटल कॉपर और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने फैक्ट्री एरिया में रैकी कर ट्रांसफार्मरों से कॉपर तार और केबल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों ने 14 जनवरी को आरजी एग्रो फूड फैक्ट्री, 20 जनवरी को सनमति मार्बल्स प्रा.लि., 24 जनवरी को एचबी मार्बल्स प्रा.लि. और 30 जनवरी 2026 को गौरव केमिकल मिनरल तथा माइक्रोन इंडिया प्रा.लि. फैक्ट्री से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया था।
इन घटनाओं के संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान बलविंद्र सिंह निवासी उदयपुर निहाम (थाना सीकरी), गुरविंदर सिंह निवासी नाहरपुर, सोनू निवासी तेहड़पुर और हरजीत उर्फ रणजीत सिंह निवासी उदयपुर निहाम (थाना सीकरी) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन में फैक्ट्री क्षेत्र में रैकी करते थे और रात में ट्रांसफार्मरों के अंदर से कॉपर तार और केबल निकालकर चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी शातिर प्रवृत्ति के हैं और अब उनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अब तक पांच वारदातें कबूल की हैं। यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने चोरी किया गया कॉपर किन-किन स्थानों पर बेचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।