{"_id":"698eaae1d4ac6f537a0a2736","slug":"video-bjp-governments-budget-is-like-a-balloon-filled-with-air-sp-protests-flies-black-balloons-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा सरकार का बजट हवा भरे गुब्बारे जैसा, सपा ने जताया विरोध, उड़ाए काले गुब्बारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा सरकार का बजट हवा भरे गुब्बारे जैसा, सपा ने जताया विरोध, उड़ाए काले गुब्बारे
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदेश सरकार के बजट के विरोध में प्रदर्शन किया। बजट को हवा भरे गुब्बारे जैसा बताते हुए कार्यकर्ताओं ने बजट को किसान, नौजवान और महिला विरोधी बताते हुए काला गुब्बारा उड़ाकर इसे विदाई बजट करार दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि यह भाजपा सरकार का अंतिम बजट है और पूरी तरह जनविरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट केवल कागजों और भाषणों तक सीमित है, धरातल पर इसका कोई असर दिखाई नहीं देता। किसान और नौजवान परेशान हैं, रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जनपद को बजट में कोई विशेष सौगात नहीं दी गई। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में समाजवादी सरकार के समय बना ट्रॉमा सेंटर और बर्न यूनिट बंद पड़े हैं, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। व्यापारी वर्ग भी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। प्रमोद यादव ने संविदा नियुक्तियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार स्थायी नौकरियों के बजाय संविदा पर भर्ती कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने के वादे को भी उन्होंने हवा-हवाई बताया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरी, फरीद अंसारी, दीपक भारती, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल, मुन्ना कुशवाहा, अर्जुन खरवार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।