फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No escape for those involved in under-measurement or adulteration; petrol pumps to be inspected, five teams constituted.

Sonebhadra News: घटतौली-मिलावट की तो खैर नहीं, पेट्रोल पंपों की होगी जांच, पांच टीमें गठित

Fri, 07 Aug 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
No escape for those involved in under-measurement or adulteration; petrol pumps to be inspected, five teams constituted.
राबटसगंज-पन्नूगंज मार्ग स्थित पेट्रोल पंप की जांच के लिए पहुंची टीम। - जागरूक पाठक
सोनभद्र। शासन के निर्देश पर पेट्रोल पंपों पर तेल के सही माप, शुद्धता के साथ ही मिलने वाली सुविधाओं की जांच शुरू कर दी गई है। अभियान चलाकर जिले के सभी पंपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला स्तर पर डीएसओ और तहसील स्तर पर एसडीएम की अगुवाई में टीमें गठित की हैं। मंडल स्तर पर भी इसके लिए टीम गठित की गई है। बुधवार की दोपहर बाद सदर एसडीएम आशीष त्रिपाठी और डीएसओ ध्रुव गुप्ता की अगुवाई वाली टीम ने रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग स्थित महादेव फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधाओं की स्थिति, डीजल-पेट्रोल की माप जांचने के साथ ही शुद्धता की जांच के लिए डीजल-पेट्रोल के नमूने उठाए गए। इससे पहले मिर्जापुर से आई मंडल स्तरीय टीम ने भी एक पंप का निरीक्षण किया। जरूरी जानकारी ली। माप की स्थिति जांची और शुद्धता-गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने उठाए। इसी तरह दुद्धी, घोरावल और ओबरा तहसील में भी एक-एक पंपों की जांच की गई। बृहस्पतिवार को भी पंपों की चेकिंग का अभियान चलता रहा। टीम में पूर्ति विभाग, प्रशासन के साथ ही संबंधित ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। बताया गया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी और उनके निर्देश पर पूर्ति विभाग की तरफ से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित ऑयल कंपनी को भी अपने स्तर से मिल रही कमियों पर कार्रवाई-सुधार के लिए निर्देश दिया गया है। उधर अभियान शुरू होने के साथ सियासत भी गरमा उठी है। सामाजिक न्याय मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि इस अभियान के बहाने सत्तापक्ष निशाना साध रहा है। कहा कि उनके परिवार के नाम आवंटित पंप पर सत्ता पक्ष के एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर चेकिंग की कार्रवाई की गई। वहीं अफसरों का कहना था कि ऐसा कुछ नहीं है। अभियान के तहत यह महज रूटीन चेकिंग की कार्रवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed