{"_id":"698ea5be635873a15807fe50","slug":"video-jathedar-said-that-the-dignity-of-darbar-sahib-is-paramount-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जत्थेदार ने कहा-दरबार साहिब की मर्यादा सर्वोपरि, भावनाएं आहत करने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जत्थेदार ने कहा-दरबार साहिब की मर्यादा सर्वोपरि, भावनाएं आहत करने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं
सचखंड श्री दरबार साहिब में आयोजित एक अहम बैठक के दौरान जत्थेदार ने स्पष्ट कहा कि दरबार साहिब समूची मानवता के लिए पवित्र और साझा आस्था का केंद्र है। इसकी मर्यादा सर्वोपरि है और यहां ऐसी किसी भी गतिविधि या चर्चा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हों या विश्वभर में गलत संदेश जाए। हाल की घटनाओं के संदर्भ में उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्तियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और लिखित स्पष्टीकरण देने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि सभी को श्री अकाल तख्त साहिब और दरबार साहिब की सर्वोच्चता का सम्मान करना चाहिए। दिल्ली सरकार से अपील करते हुए उन्होंने प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर की मानवीय आधार पर रिहाई की मांग दोहराई। उनका कहना था कि सिख समुदाय लंबे समय से उनकी रिहाई की मांग कर रहा है और सरकार को समुदाय की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।