{"_id":"698f0288c26b9d1851004e96","slug":"video-bilaspur-the-area-in-maryani-has-become-green-due-to-the-chief-ministers-forest-extension-scheme-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: मरयाणी में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना से हरा-भरा हुआ क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: मरयाणी में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना से हरा-भरा हुआ क्षेत्र
बिलासपुर वन मंडल के भराड़ी वन रेंज की मरयाणी बीट में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। योजना के अंतर्गत करीब 5 हेक्टेयर वन भूमि पर 5,500 फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपे गए हैं। आग लगने और पेड़ों की कमी से प्रभावित रहा यह क्षेत्र अब दोबारा हरियाली की ओर लौट रहा है। कुछ वर्ष पूर्व जंगल में लगी आग और अवैध कटान के कारण इस क्षेत्र में पेड़ों की संख्या काफी कम हो गई थी। इसके चलते मिट्टी कटाव और जल स्रोतों के सूखने जैसी समस्याएं सामने आने लगी थीं। मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत किए गए पौधरोपण से अब क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगा है। वन विभाग ने यहां आंवला, हरड़, बहेड़ा, अर्जुन, कचनार, शीशम और खैर सहित विभिन्न फलदार व औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए हैं। इन प्रजातियों के विकसित होने से स्थानीय जैव विविधता को मजबूती मिल रही है और पर्यावरणीय संतुलन बहाल होने की उम्मीद जगी है। रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए मजबूत बाड़बंदी की गई है। साथ ही वर्षा जल संरक्षण के लिए ट्रेंच बनाए गए हैं, जिनमें बारिश का पानी एकत्र होकर धीरे-धीरे जमीन में समा जाता है। इससे पौधों को लंबे समय तक नमी मिलती है और सूखे का खतरा कम हुआ है। अधिकारियों के अनुसार ट्रेंच निर्माण के बाद पौधों की वृद्धि दर बेहतर हुई है और अधिकांश पौधे स्वस्थ अवस्था में विकसित हो रहे हैं। योजना के तहत स्थानीय महिला समूह को पौधों की देखरेख, निराई-गुड़ाई और कटाई-छंटाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समूह की प्रधान मीरा देवी समेत छह महिलाएं नियमित रूप से पौधों की निगरानी कर रही हैं। उन्हें इसके लिए पारिश्रमिक भी दिया जा रहा है। मीरा देवी ने बताया कि योजना से उन्हें अस्थायी रोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने का अवसर मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।