फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Truck operators protest over fare hike agreement.

Bilaspur News: किराया बढ़ोतरी समझौते को लेकर ट्रक ऑपरेटरों का प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Truck operators protest over fare hike agreement.
ग्वालथाई में प्रदर्शन करते ट्रक मालिक और चालक। स्रोत: जागरूक पाठक
ग्वालथाई में की जमकर नारेबाजी,प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन पर लिखित समझौते से मुकरने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। ग्वालथाई में ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को ट्रक मालिकों और चालकों ने ट्रक ऑपरेटर कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ऑपरेटरों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से किराया बढ़ोतरी के मुद्दे का शीघ्र समाधान कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद प्रशासन को मांगपत्र भी सौंपा गया।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों कंपनियों के साथ करीब पांच वर्षों बाद मालभाड़े में आठ प्रतिशत बढ़ोतरी पर मौखिक सहमति बनी थी। उनका आरोप है कि एक कंपनी प्रबंधन ने इस समझौते पर लिखित रूप से हस्ताक्षर कर दिए हैं, जबकि दूसरे प्रबंधन ने लिखित समझौते पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इससे ट्रक ऑपरेटरों में रोष है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते मामले का समाधान नहीं किया तो ट्रक मालिक और चालक अपना आंदोलन और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से किराया नहीं बढ़ने के कारण ट्रक मालिकों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कई परिवार गंभीर आर्थिक संकट में फंस सकते हैं। यूनियन के अध्यक्ष प्यारा सिंह, सचिव रमजान खान, पूर्व प्रधान हाकम खान, उप प्रधान कश्मीरी लाल, राकेश कुमार, अमरीक सिंह, चमन लाल सहित बड़ी संख्या में ट्रक मालिक और चालक प्रदर्शन में शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान यूनियन के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed