{"_id":"698f092d8ae12636b20ca886","slug":"video-three-accused-of-looting-gang-arrested-in-palwal-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल: वाहन में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाली गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल: वाहन में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाली गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
राहुल तिवारी
Updated Fri, 13 Feb 2026 04:51 PM IST
Link Copied
सीआईए पलवल की टीम ने वाहन में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। सीआईए ने विकास, मुन्ना और अजय मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के विभिन्न थानों में करीब तीन दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों को केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से दबिश देकर काबू किया गया। डीएसपी पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि थाना कैंप और सदर थाना में दर्ज लूट के मामलों की गंभीरता से लेते हुए सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र की टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।