फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Blood samples collected without gloves at Al-Aafiya Hospital

Palwal News: अल आफिया अस्पताल में बिना ग्लव्स पहने लिए जा रहे ब्लड सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Blood samples collected without gloves at Al-Aafiya Hospital
बिना ग्लव्स खून निकालते स्वास्थ्य कर्मी
लैब में स्वास्थ्यकर्मी कर रहे मरीजों की सेहत से खिलवाड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। अल आफिया जिला सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी और प्रबंधन की अनदेखी थमने का नाम नहीं ले रही है। शिकायतों के बावजूद अस्पताल के हालात में सुधार नहीं आया है। लैब में तैनात कर्मचारी बिना सर्जिकल ग्लव्स (दस्ताने) पहने मरीजों के ब्लड सैंपल ले रहे हैं।

खून निकालने जैसी अति-संवेदनशील प्रक्रिया में बरती जा रही यह लापरवाही से संक्रमण की आशंका है। अस्पताल पहुंचे मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि स्टाफ को टोकने पर वे बहस करते हैं। मरीजों का आरोप है कि प्रशासन केवल आश्वासन की घुट्टी पिला रहा है, जबकि धरातल पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


संगीन है ये मामला
संक्रमण का डर : बिना दस्तानों के सैंपल लेने से मरीज और स्वास्थ्यकर्मी दोनों को एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी जैसी घातक बीमारियों के संक्रमण का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत रिपोर्ट की आशंका : हाथों के कीटाणु या पसीना सुई और ब्लड वाइल में जाने से सैंपल दूषित हो सकता है, जिससे टेस्ट रिपोर्ट गलत आने का जोखिम बढ़ जाता है।


प्रोटोकॉल की धज्जियां : यह मेडिकल सुरक्षा और स्वच्छता के बुनियादी नियमों का सीधा उल्लंघन है।
कोट

मामला संज्ञान में आया है। मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। लैब स्टाफ को कड़े निर्देश दिए गए हैं और इस बार सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि दोबारा यह चूक न हो। - डॉ. नसीम अहमद, एसएमओ, अल आफिया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed