फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Allegation of negligence in road construction

Palwal News: सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Allegation of negligence in road construction
पुराने गड्ढों को भरे बिना ही बिछाया जा रहा तारकोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। भादस–करहेड़ी–करहेड़ा–घागस–कन्साली मार्ग पर निर्माणाधीन 10 किलोमीटर लंबी सड़क के कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर मेवात आरटीआई मंच और मौजी फाउंडेशन ने गहरी जताते हुए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु को ज्ञापन सौंपा और त्वरित सुधार की मांग की।

मेवात आरटीआई मंच के निदेशक राजुद्दीन ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान कई स्थानों पर पुराने गड्ढों को भरे बिना ही ऊपर से तारकोल बिछाया जा रहा है। इस कारण सड़क कई जगहों पर ऊंची-नीची हो गई है। मंच ने आशंका जताई कि आगामी मानसून में जलभराव के कारण यह सड़क समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी।
विज्ञापन


मंच के अनुसार, करहेड़ी और घागस में नालियों के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा घागस–खोरी के समीप 500 मीटर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने, करहेड़ा–करहेड़ी के बीच गड्ढे भरने और कन्साली के पास नई पुलिया बनाने का कार्य भी अधर में लटका है। पूर्व में तीन बार दिए गए धरने के बाद ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर इस सड़क को फिरनी मार्ग से बनाने की मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु ने बताया कि ठेकेदार को तुरंत गड्ढे भरने, नालियां बनाने और सड़क चौड़ीकरण के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने उपमंडल अधिकारी तथा कनिष्ठ अभियंता को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के आदेश जारी किए हैं। अभियंता ने स्पष्ट किया कि निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed