{"_id":"6a6dd3fd04e6cc85300fb7cc","slug":"video-mandi-sundernagar-government-schemes-drug-free-himachal-awareness-campaign-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गांव-गांव पहुंची सरकारी योजनाओं की चौपाल, 'नशामुक्त हिमाचल' का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गांव-गांव पहुंची सरकारी योजनाओं की चौपाल, 'नशामुक्त हिमाचल' का दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:39 PM IST
Link Copied
सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने शनिवार को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खिलड़ा के धारंडा गांव तथा नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर-8 अंबेडकर नगर में विशेष प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और 'चिट्टा मुक्त हिमाचल-नशामुक्त हिमाचल' अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान मांडव्य कला मंच के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त जिला लोक संपर्क अधिकारी कुलदीप गुलेरिया के नेतृत्व में कलाकारों ने प्रभावशाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नागेंद्र पाल, पवन, बनीता ठाकुर और अन्य कलाकारों ने गीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, विधवा एवं एकल महिलाओं के लिए संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की भी विस्तृत जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को पीजीडीसीए और डीसीए पाठ्यक्रमों के साथ प्रशिक्षण, प्लेसमेंट स्टाइपेंड तथा दिव्यांग लाभार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण भत्ते की सुविधा के बारे में बताया गया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना और इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों से इनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई।
अभियान में ग्राम पंचायत खिलड़ा की प्रधान बबिता देवी, उपप्रधान रेबती रमन, पंचायत समिति सदस्य शीला देवी, वार्ड सदस्यों, महिला मंडलों की सदस्याओं और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। वहीं अंबेडकर नगर में वार्ड पार्षद गंभरी देवी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यक्रम में शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।