{"_id":"6a6c7806c82198c5a908612a","slug":"development-work-stalled-awaiting-construction-materials-cement-begins-to-deteriorate-in-the-rain-mandi-news-c-90-1-mnd1024-207179-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: निर्माण सामग्री के इंतजार में विकास कार्य ठप, बारिश में खराब होने लगा सीमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: निर्माण सामग्री के इंतजार में विकास कार्य ठप, बारिश में खराब होने लगा सीमेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जड़ोल के ग्रामीणों ने पंचायत पर लापरवाही का लगाया आरोप
बीडीओ बोले- दो दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल की जड़ोल पंचायत में निर्माण सामग्री उपलब्ध न होने से विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। हालात ऐसे हैं कि पंचायत के पास रखा सीमेंट बरसात के बीच खराब होने लगा है। ग्रामीणों ने इसे पंचायत की लापरवाही बताते हुए मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), एसडीएम सुंदरनगर, उपायुक्त और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंचाई है।
गांव बारा निवासी रवि कुमार सहित चमन लाल, देवी राम और कर्म चंद का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए आवश्यक रेत और बजरी अब तक उपलब्ध नहीं करवाई गई है। सीमेंट 13 जुलाई को पंचायत सचिव को सौंप दिया गया था लेकिन इसके बाद भी काम शुरू कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
लगातार बारिश के कारण पहले से रखा सीमेंट खराब होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, निर्माण सामग्री तुरंत उपलब्ध कराने, विकास कार्य शीघ्र शुरू कराने और देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, सुंदरनगर के खंड विकास अधिकारी नियोन धैर्य शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पंचायत ने निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए दो दिन का समय मांगा है। यदि तय अवधि में काम शुरू नहीं हुआ तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।