{"_id":"6a6dbe3be15bd21921096306","slug":"video-mandi-jogindernagar-records-zero-theft-cases-in-july-police-issues-alert-for-august-september-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर में जुलाई में शून्य चोरी मामले, पुलिस ने अगस्त-सितंबर के लिए जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर में जुलाई में शून्य चोरी मामले, पुलिस ने अगस्त-सितंबर के लिए जारी किया अलर्ट
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:06 PM IST
Link Copied
पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने जोगिंद्रनगर क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों की सतर्कता और पुलिस टीम, पंचायत प्रधानों तथा समाज सेवी संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों से जुलाई महीने में क्षेत्र में चोरी की एक भी घटना सामने नहीं आई है। थाना प्रभारी ने कहा कि पूर्व में की गई अपील पर लोगों ने रात के समय घरों के बाहर लाइटें ऑन रखीं, जिससे गश्त के दौरान पुलिस को मदद मिली और अपराधियों में भय बना रहा। आगामी दो महीनों अगस्त और सितंबर में बरसात के मौसम को देखते हुए उन्होंने सभी से 'अलर्ट मोड' पर रहने की अपील की है। उन्होंने सलाह दी कि जिस कमरे का उपयोग न हो रहा हो, वहां कीमती सामान न रखें। यदि कोई परिवार लंबे समय के लिए छुट्टियों पर बाहर जा रहा हो, तो कीमती सामान घर में न छोड़ें। साथ ही, इसकी सूचना पंचायत प्रधान को ज़रूर दें, ताकि पुलिस उस क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।