{"_id":"698f5aecf9fdc8117d0f00ae","slug":"video-athletic-meet-held-at-st-andrews-public-school-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में हुई एथलेटिक मीट, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में हुई एथलेटिक मीट, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
आगरा के सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कर्मयोगी कमला नगर में एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा का बैज लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय की एमडी शिवांजल शर्मा, प्राचार्या अंशु सिंह, उपप्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने मशाल प्रज्ज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर खेलकूद समारोह का शुभारंभ किया। शुरुआत बच्चों के समूहगान एवं स्कूल बैंड की आकर्षक प्रस्तुति से हुई। प्री-प्राइमरी वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा प्रथम से तृतीय तक के विद्यार्थियों के लिए हर्डल रेस, पैक योर बैग रेस, ग्लास पिरामिड रेस एवं बलून बैलेंसिंग रेस आयोजित की गईं। कक्षा चार एवं पांच के विद्यार्थियों के लिए थ्री-लेग्ड रेस, बॉल एवं कोन रेस और रिले रेस का आयोजन किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र, उनके अभिभावकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने योग, नृत्य, जिम्नास्टिक एवं मार्शल आर्ट का प्रभावशाली और मनमोहक प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मानसिक दृढ़ता, शारीरिक दक्षता व चरित्र निर्माण अत्यंत आवश्यक है। खेलों से आत्मविश्वास बढ़ता है, क्षमताओं का विकास होता है और सहयोग की भावना सुदृढ़ होती है। मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक आदित्य अग्रवाल के निर्देशन में असर्लान सिद्दकी, उर्वि, वैष्णवी शर्मा, अपराजिता, दैविक, कृतिका, मानवी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।