{"_id":"6a6de798975dbc1d9f0e1f33","slug":"video-tarembli-sub-health-centre-closed-16-months-mandi-news-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तरेंबली का 30 लाख का उपस्वास्थ्य केंद्र 16 महीने से बंद, ग्रामीणों ने उठाई स्टाफ तैनाती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तरेंबली का 30 लाख का उपस्वास्थ्य केंद्र 16 महीने से बंद, ग्रामीणों ने उठाई स्टाफ तैनाती की मांग
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:12 PM IST
Link Copied
मंडी जिले की मकरीड़ी उपतहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत तरेंबली में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। करीब 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र पिछले 16 महीनों से बंद पड़ा है। मार्च 2025 से इस केंद्र पर ताला लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी दूसरे क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है।
पंचायत प्रधान रजनी ठाकुर ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ वर्कर और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। विभाग की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण और सामान्य दवाइयों के लिए मकरीड़ी या जोगिंदर नगर जाना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने से मरीजों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। कई बार आपात स्थिति में समय पर उपचार मिलना भी मुश्किल हो जाता है।
पंचायत ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि खाली पदों पर जल्द नियुक्तियां की जाएं, ताकि उपस्वास्थ्य केंद्र को फिर से शुरू किया जा सके। साथ ही तरेंबली पंचायत को लांगणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बजाय नजदीक स्थित मकरीड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ा जाए, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
उधर, मंडी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दिनेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में बीएमओ से बात की गई है और समस्या के शीघ्र समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।