{"_id":"698f50fa514617ff730d03a4","slug":"video-armotsav-concludes-at-army-institute-in-greater-noida-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: आर्मी इंस्टीट्यूट में आरमोत्सव का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: आर्मी इंस्टीट्यूट में आरमोत्सव का हुआ समापन
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:57 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी) में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव ‘आरमोत्सव 2026’ का समापन हुआ। पूरे दिन परिसर में सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों की धूम रही, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एआईएमटी के निदेशक मेजर जनरल डॉ. राजेंद्र बाना ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्सव के दौरान इंटर कॉलेज और इंट्रा कॉलेज स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, एकल गायन, कविता पाठ, पेंटिंग, गेमिंग, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी जैसी प्रतिस्पर्धाएं शामिल रहीं। इसके अलावा फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को एकल एवं समूह प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत किया गया। खेल समिति के संयोजक डॉ. राहुल वर्मा और डॉ. मृत्युंजय कुमार रहे, सांस्कृतिक समिति का नेतृत्व प्रोफेसर शालिनी शर्मा और डॉ. शिल्पा टंडन ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।