Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Literature and art and craft festivals along with heritage walk will add to the grandeur of Shivratri festival this time
{"_id":"698f028466a6eb9d490a78bc","slug":"video-mandi-literature-and-art-and-craft-festivals-along-with-heritage-walk-will-add-to-the-grandeur-of-shivratri-festival-this-time-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: हेरिटेज वॉक के साथ साहित्य व आर्ट एंड क्राफ्ट उत्सव इस बार शिवरात्रि महोत्सव में लगाएगा चार चांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: हेरिटेज वॉक के साथ साहित्य व आर्ट एंड क्राफ्ट उत्सव इस बार शिवरात्रि महोत्सव में लगाएगा चार चांद
कुछ घंटों बाद छोटी काशी मंडी देवी देवताओं के आगमन व वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ विभिन्न रंगों में रंगने वाली हैं। देवी देवताओं की शिरकत से जहां मंडी शहर में देवलोक का अलौकिक नजारा देखने को मिलेगा, वहीं संस्कृति और परंपरा के भी अद्भुत नजारे भी यहां देखने को मिलेंगे। आंखों को सुकून देने वाला यह नजारा छोटी काशी मंडी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान देखने को मिलेगा। छोटी काशी में इस बार यह महोत्सव आगामी 16 फरवरी से 22 फरवरी तक मनाया जाएगा। बीते साल ब्यास आरती और इंटरनेशन परेड ने जहां सबका मन माह लिया था, वहीं इस साल इन सबके साथ साहित्स, आर्ट एंड क्राफट उत्सव और छोटी काशी के 500 सालों के इतिहास व महत्व को दिखाती हुई हैरिटेज वॉक भी देखने को मिलेगी। बीती शाम संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को सबोधित करते हुए डीसी मंडी ने बताया कि इंटरनेशनल परेड में इस बार 12 अंतरराष्ट्रीय दल अपनी प्रस्तुती देंगे। ब्यास आरती और साहित्य उत्सव 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल की तरह 6 सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिमाचल व बॉलीवुड गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इन सांस्कृतिक संध्याओं की एक शाम दर्शकों के लिए सरप्राइज रहेगी। वहीं महोत्सव के दौरान शहर में लागू होने वाले ट्रैफिक प्लान और कानून व्यवस्था की जानकारी साझा करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि 15 फरवरी से शहर में नया ट्रैफिक प्लान लागू हो जाएगा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए 750 जवानों की तैनाती की गई है, जिनकी चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के प्रवेश द्वारों पर नाकाबंदी की जाएगी। इसके अलावा 300 से अधिक स्थायी और अस्थाई सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। महोत्सव के दौरान मंडी पुलिस द्वारा चिट्टे जैसे जानलेवा नशे के खिलाफ अभियान भी छेड़ा जाएगा और खेलों सहित विभिन गतिविधियों माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जनपद के 216 पंजीकृत देवी देवताओं को छोटी काशी मंडी में आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का निमंत्रण दिया जाता है। जिनमें से 200 के करीब देवी-देवता छोटी काशी में इस महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं इतने ही गैर पंजीकृत देवी देवता इस महोत्सव में शिरकत करते हैं। यह देवी-देवता पड्डल में विराजते हैं और इस दौरान हफ्ते भर पड्डल में देव व मानस मिलन का भव्य नजारा देखने को मिलता है। इस बार देवी-देवताओं के लिए जिला प्रशासन ने खास तौर पर देवी-देवताओं के लिए पैगोडा शैली के टैंटो व्यवस्था की है। जिसमें श्रद्धालुओं को एक साथ देव दर्शन की श्रृंखला देखने को मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।