Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
In Panipat, excessive use of mobile phones and computers in the same position is increasing vertigo among the youth.
{"_id":"698f026c0d4ced3825017308","slug":"video-in-panipat-excessive-use-of-mobile-phones-and-computers-in-the-same-position-is-increasing-vertigo-among-the-youth-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में मोबाइल और कंप्यूटर का एक ही स्थिति में बैठकर ज्यादा प्रयोग से युवाओं में बढ़ रहा वर्टिगो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में मोबाइल और कंप्यूटर का एक ही स्थिति में बैठकर ज्यादा प्रयोग से युवाओं में बढ़ रहा वर्टिगो
मोबाइल और कंप्यूटर का एक ही स्थिति में बैठकर लंबे समय से प्रयोग करने से लोगों में वर्टिगो (सिर का चक्कर) की समस्या बढ़ रही है। यह युवाओं में अधिक है। जिला नागरिक अस्पताल में ही वर्टिगो के हर रोज करीब पांच मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से 20 से 45 साल के ज्यादा हैं। चिकित्सकों का मानना है कि इसका मुख्य कारण लोगों का ज्यादा देर तक एक स्थिति में बैठे रहकर मोबाइल व कंप्यूटर का ज्यादा प्रयोग करना है। चिकित्सक लोगों को एक्सरसाइज के साथ काम के बीच में कुछ समय ब्रेक लेने की सलाह दे रहे हैं।
आधुनिकता के साथ काम भी कंप्यूटर आधारित हो गया है। ऐसे में लोग लंबे समय तक कंप्यूटर और मोबाइल पर काम करते हैं। लोग काम के दौरान अपनी सेहत की तरफ ध्यान नहीं देते। इसी लापरवाही के चलते वे धीरे-धीरे वर्टिगो जैसी बीमारी की तरफ जाने लग जाते हैं। इसमें लोरों गर्दन में दर्द और सिर में चक्कर आने लग जाता है। जिला नागरिक अस्पताल की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा बंसल ने बताया कि आधुनिक समय में लोग कंप्यूटर व मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने लगे हैं। इससे उनका पोस्चर (उठने-बैठने की स्थिति ) बिगड़ रहा है। एक ही स्थिति में ज्यादा देर बैठे रहने से सिर में चक्कर आने लग जाता है। ज्यादा देर गर्दन झुकाकर मोबाइल व कंप्यूटर पर काम करने से गर्दन की पीछे सर्वाइकल सी-एक और सी-दो की समस्या होने लगती है जो धीरे-धीरे वर्टिगो का कारण बनती जाती है।
अस्पताल में वर्टिगो के मरीजों को शुरुआती लक्षणों में सर्वाइकल कॉलर लगाने की सलाह दी जाती है, आईसीटी मशीन से फिजियोथेरेपी दी जाती है। सबसे ज्यादा मरीज को आंख और गर्दन की एक साथ, आंख की एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है और जहां तक हो सके मोबाइल व कंप्यूटर का कम प्रयोग करने की सलाह देते हैं। यदि प्रयोग करते हैं तो पोस्चर का विशेष ध्यान रखें।
अस्पताल में फिजियोथेरेपी की लगभग सभी प्रकार की मशीनें हैं। फिजियोथेरेपी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मरीजों को मशीनें लगाने के साथ एक्सरसाइज करने की भी सलाह दी जा रही है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।