{"_id":"6992d5d482f409c51109ba41","slug":"video-bajrang-dal-protested-against-cow-theft-and-smuggling-in-panipat-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में गोवंश चोरी और तस्करी पर रोष, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में गोवंश चोरी और तस्करी पर रोष, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
जिले के कई गांवों में कथित गोवंश चोरी और तस्करी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। समस्त हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों की ओर से इस संबंध में भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पूरे हरियाणा में गोतस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पानीपत जिले के गांव पत्थरगढ़, रामनगर, गढ़ी बेसिक और जलालपुर द्वितीय समेत अन्य क्षेत्रों में गोवंश चोरी और तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में गांव पत्थरगढ़ में आठ से दस गोवंश को काटे जाने की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में 13 फरवरी 2026 को संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लेकिन अभी तक करवाई नहीं हुई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दर्ज मामलों की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।