{"_id":"6992fcb15458b3a2a00c0f65","slug":"video-cases-of-eye-allergies-are-on-the-rise-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: जिला नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, डॉक्टर बोले- बढ़ रहे एलर्जी के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: जिला नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, डॉक्टर बोले- बढ़ रहे एलर्जी के मामले
मौसम बदलने के साथ गेहूं और धान की कटाई के समय आंखों में एलर्जी के साथ इंफेक्शन (संक्रमण) का खतरा बढ़ जाता है। जिला नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी हाल में 120 के करीब है। इनमें एलर्जी और इंफेक्शन के मरीज 10 प्रतिशत हैं। मार्च और अप्रैल महीने में मौसम में बदलाव के साथ गेहूं व धान की कटाई शुरू हो जाएगी। इस समय नेत्र संबंधित बीमारी बढ़ जाती हैं। इस के साथ नेत्र रोग की ओपीडी बढ़ जाती हैं। इसलिए चिकित्सक पहले ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
जिला नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केतन भारद्वाज ने बताया कि मार्च और अप्रैल माह में गर्मी की शुरुआत का समय होता है और इसी समय गेहूं और धान की फसल की कटाई होती है। ऐसे में धूल कण बढ़ जाते हैं और आंखों में एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, उस समय एक दिन की ओपीडी में आधे से ज्यादा मरीज एलर्जी और इंफेक्शन के पहुंचते हैं। लोगों को मौसम बदलाव और फसलों की कटाई करते समय आंखों का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। आंखों पर सुरक्षा चश्मा लगाना चाहिए और आंखों को बार-बार स्वच्छ पानी से धोना चाहिए। आंखों में जलन या हल्का से दर्द होने पर ही चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।