Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sheopur News: MLA Accused of Celebratory Firing During Shiv Baraat, Police Probe Viral Video
{"_id":"6992a00dbcb7f753d1081b82","slug":"mla-engages-in-celebratory-firing-while-riding-a-mare-video-goes-viral-on-social-media-sheopur-news-c-1-1-noi1227-3957486-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sheopur News: शिव बारात में विधायक पर कथित हर्ष फायरिंग का आरोप, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur News: शिव बारात में विधायक पर कथित हर्ष फायरिंग का आरोप, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: श्योपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 11:09 AM IST
जिले के ग्राम मुंडला में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम पारंपरिक शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी। विधायक घोड़ी पर सवार होकर बारात में शामिल हुए थे। इसी दौरान हवा में फायरिंग का दृश्य वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
बड़ौदा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि वे मेले की ड्यूटी में हैं। वीडियो की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है और उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
वहीं इस मामले में विधायक से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
क्या है हर्ष फायरिंग?
हर्ष फायरिंग का अर्थ है खुशी या जश्न के दौरान खुले में बंदूक से हवा में गोली चलाना, जैसे शादी-बारात, विजय जुलूस या अन्य उत्सवों में। यह बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि ऊपर दागी गई गोली वापस नीचे गिरते समय किसी व्यक्ति या संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।