फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna: Maulana Arrested for Allegedly Attempting to Molest a Minor; Case Registered Under the POCSO Act.

Panna: मदरसे का दरवाजा खुलते ही उड़ गए होश, अंदर मिली नाबालिग... फिर सामने आई खौफनाक कहानी; जानें

Sat, 01 Aug 2026 04:43 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 04:43 PM IST
सार

Panna Crime: पन्ना के एक मदरसे से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। नाबालिग के लापता होने के बाद परिजनों की सूझबूझ से ऐसा खुलासा हुआ कि हड़कंप मच गया। अब पुलिस जांच में कई अहम सवालों के जवाब तलाश रही है। पढे़ं पूरी खबर। 

विज्ञापन
Panna: Maulana Arrested for Allegedly Attempting to Molest a Minor; Case Registered Under the POCSO Act.
आरोपी मौलाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना के टिकुरिया मोहल्ला स्थित मदरसे से एक ऐसा शर्मनाक और घिनौना मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। बच्चों को तालीम देने वाले एक बाहरी मौलाना ने अपनी नापाक नीयत से एक मासूम नाबालिग को हवस का शिकार बनाने के लिए मदरसे के कमरे में कैद कर दिया। परिजनों की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से एक बहुत बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन इस घटना ने शहर की सुरक्षा और बाहरी मौलानाओं की गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, मदरसे में पढ़ने वाली एक नाबालिग बच्ची समय पर घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ करने पर मौलाना ने बच्ची के किसी सहेली के साथ बाहर जाने की बात कहकर उन्हें गुमराह किया। काफी देर तक खोजबीन के बाद परिजनों को मदरसे पर संदेह हुआ। उनके दबाव पर परिसर की तलाशी ली गई, जहां से बच्ची बरामद की गई।

विज्ञापन


पढे़ं:  किसान की बेटी यामिनी ने कॉमनवेल्थ में रचा इतिहास, जूडो में जीता रजत पदक; सागर का किया नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर क्या हुआ?
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी मौलाना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

परिजनों ने क्या आरोप लगाया?
परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज उपलब्ध नहीं कराए गए। उनका कहना है कि कैमरों की वायरिंग कटी हुई मिली। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं साक्ष्य से छेड़छाड़ तो नहीं की गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने दोषी मौलाना के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed