फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Objectionable posters of the Prime Minister put up in Indore; police register FIR.

Indore News: इंदौर में लगे प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sat, 01 Aug 2026 05:09 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 01 Aug 2026 05:09 PM IST
सार

इंदौर के रेसकोर्स रोड क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Indore News: Objectionable posters of the Prime Minister put up in Indore; police register FIR.
प्रधानमंत्री के अापत्तिजनक पोस्टर को भाजपाईयों ने गंगाजल से धोया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के रेसकोर्स रोड क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर लगने से सियासत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने लेटरन चौराहा, जीएसआईटीएस और यशवंत क्लब के आसपास लगे पोस्टरों पर आपत्ति जताई और तुकोगंज थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश के उद्योगपतियों के पोस्टर और स्लोगन लिखे होने की जानकारी शनिवार सुबह पार्षद नंदू पहाड़िया को मिली। वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ विरोध जताया। इस तरह के पोस्टर लगाए जाने की जानकारी पार्षद ने पुलिस अधिकारियों को दी। मौके पर पुलिस जवान भी पहुंचे और आसपास रहने वाले लोगों व कर्मचारियों से पूछा कि पोस्टर रात में किसने लगाए, लेकिन इसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

 

इस बीच कार्यकर्ता पेंट और ब्रश लेकर आए और पोस्टरों पर सफेद रंग पोत दिया तथा दीवारों को गंगाजल से धोया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के पोस्टरों को लेकर शिकायत मिली थी। हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगाया जाएगा कि पोस्टर किसने लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, इस मामले में पार्षद पहाड़िया का कहना है कि देश में सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। हम भी अपने स्तर पर यह पता कर रहे हैं कि आपत्तिजनक पोस्टर लगाने का काम किसने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed