फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   praying to God to grant wisdom to the youth protesting in Delhi.

Indore News: इंदौर से निकली 12वीं कांवड़ यात्रा, पहले सावन सोमवार पर महाकाल का होगा जलाभिषेक

Sat, 01 Aug 2026 03:59 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 03:59 PM IST
सार

इंदौर से 12वीं कांवड़ यात्रा श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर से नर्मदा जल लेकर उज्जैन के लिए रवाना हुई। पहले सावन सोमवार पर बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में शिवभक्ति, भजन-कीर्तन और सनातन एकता का संदेश भी दिया गया।

विज्ञापन
praying to God to grant wisdom to the youth protesting in Delhi.
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के पावन महीने में चारों ओर जय श्री भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी क्रम में इंदौर के पश्चिम क्षेत्र से पिछले 12 वर्षों से युवाओं द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर से काकड़ आरती के बाद शुरू होती है।

विज्ञापन


आयोजक आयुष दवे और निवेदक विनय बाजपेयी ने बताया कि भगवान शिव की भक्ति का महत्व पूरे वर्ष रहता है, लेकिन सावन माह में इसका विशेष महत्व होता है। यात्रा से पहले नर्मदा नदी से जल लाकर श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद कांवड़ यात्रा इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना होती है, जहां पहले सावन सोमवार को बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया जाता है।
विज्ञापन


यात्रा में शामिल युवा "जय भोलेनाथ" के जयकारे लगाते हुए और भक्ति गीतों पर नाचते-गाते पैदल उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचते हैं। सांवेर के पास कांवड़ यात्रियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाती है, जहां भोजन-प्रसादी के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शादी के महज सात दिन बाद तलाक, कोर्ट ने सुनाया फैसला; विवाहिता बोली- मैं किसी और से प्यार करती हूं


यात्रा में शामिल कुछ युवाओं ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ लोगों की गतिविधियों के आधार पर पूरे सनातन समाज या देश के युवाओं पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। उनका कहना था कि देशभर में लाखों युवा सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

कांवड़ यात्रा संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात सरकार तक शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से पहुंचाई जानी चाहिए। उनका मानना है कि विरोध के ऐसे तरीके, जिनसे समाज या युवाओं की छवि प्रभावित हो, उनसे बचना चाहिए। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए सद्बुद्धि की कामना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed