{"_id":"6991f611c8d8e24a0d0e1ae9","slug":"video-middle-aged-man-committed-suicide-by-getting-hit-by-a-freight-train-after-laying-his-head-on-the-tracks-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर सिर रखकर अधेड़ ने मालगाड़ी से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर सिर रखकर अधेड़ ने मालगाड़ी से कटकर दी जान
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी व मगरवारा के बीच रविवार की सुबह एक अधेड़ ने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। वह ट्रैक पर सिर रखकर लेट गया था, तभी मालगाड़ी उसके ऊपर से निकल गई। अधेड़ का धड़ व सिर ट्रैक पर पड़ा रहा। कार्रवाई के चलते साबरमती एक्सप्रेस को करीब 43 मिनट तक गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
रविवार सुबह करीब 8:50 बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि लगभग 55 वर्षीय अधेड़ ने ट्रैक पर सिर रखकर मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। रेलवे व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान अधेड़ की जेब से मिले आधार कार्ड व पर्स में मोबाइल नंबरों पर कॉल किया गया तो बेटे अजय से संपर्क हुआ। अजय ने मौके पर पहुंच कर अधेड़ की पहचान अपने पिता दिनेश बाबू निवासी पीडी नगर उन्नाव सदर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह के मुताबिक बेटे अजय ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पिता एक शराब फैक्टरी में काम करते थे और नशे के लती थे। कुछ माह पहले ही उनकी नौकरी छूट गईं थी। इसके बाद से परेशान रहने लगे थे। सुबह घर से किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस ट्रैक क्लीयर न होने के कारण सुबह 9:15 बजे से 9:58 बजे तक 43 मिनट गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।