{"_id":"6991a53af7f2c84b4402b986","slug":"video-crowds-of-devotees-throng-temples-on-mahashivratri-festival-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। तड़के से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगने लगी। जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धा का आलम यह था कि सूर्योदय से पहले ही शिव भक्त मंदिर पहुंच गए। छावनी के प्रमुख मंदिरों में सुबह तीन बजे ही कपाट खोल दिए गए थे। इसके बाद श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथीखाना कैलाश शिव मंदिर और रानी का तालाब मंदिर में विशेष रौनक देखने को मिली, यहां हजारों भक्तों ने लाइनों में लगकर बाबा के दर्शन किए। इसके अलावा हिल रोड सनातन धर्म शिव मंदिर, स्टाफ रोड सनातन धर्म मंदिर, लाल कुर्ती बाजार सनातन धर्म मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर और जमना जवाहर मंदिर में भी पैर रखने की जगह नहीं थी। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और शहद से जलाभिषेक किया। बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, फल और फूल अर्पित किए गए। दोपहर बाद तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद लेने को व्याकुल दिखे। मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ, जहां भक्तों को खीर, दूध, आइसक्रीम, टिक्की और फलों का प्रसाद वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि भारी भीड़ के बीच यातायात और दर्शन सुचारू रूप से चलते रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।