{"_id":"69914f6e4c189c3f8301662f","slug":"video-mahashavaratara-para-ramanagara-ma-sarakashha-caka-cabtha-paca-jana-va-12-sakatara-ma-vabhajata-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर रामनगरी में सुरक्षा चाक-चौबंद, पांच जोन व 12 सेक्टर में विभाजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर रामनगरी में सुरक्षा चाक-चौबंद, पांच जोन व 12 सेक्टर में विभाजित
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक एवं सुरक्षित दर्शन-पूजन को सुनिश्चित करने के लिए पूरे नगर क्षेत्र को पाँच जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। घाट जोन के साथ-साथ प्रमुख शिवालयों पर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रातःकाल तीन बजे से ही श्रद्धालु सरयू स्नान के बाद नागेश्वर नाथ मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके उपरांत श्रद्धालु हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन हेतु पुलिस बल की तैनाती की गई है। सायंकाल नगर क्षेत्र में प्रस्तावित 12 शिव बारातों को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक शिव बारात के साथ पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। महत्वपूर्ण चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो सके। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रातःकाल से ही भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। अन्य वाहनों को हनुमागुफा के पास रोककर डायवर्ट किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।