{"_id":"6990b0ba4bf3ee2d3e0c2160","slug":"video-illegal-hospitals-in-chakeri-shut-down-kalyanpur-hospitals-continue-to-operate-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर एक अस्पताल को किया सील, पांच अस्पतालों की ओटी भी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर एक अस्पताल को किया सील, पांच अस्पतालों की ओटी भी सील
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को चकेरी में छापे मारकर अवैध अस्पताल बंद कराए। उधर, तीन दिन पहले कल्याणपुर न्यू शिवली रोड पर विभाग की ओर से बंद कराए गए अस्पतालों में संचालन होता रहा। यहां के कई अस्पतालों में ओटी सील की गई थीं पर उन अस्पतालों में भी सर्जरी हुईं।
शनिवार को नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने अपनी टीम व चकेरी पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र में अभियान चलाया गया। यहां संचालित कई चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्र में चल रहा अवैध मां पीतांबरा हॉस्पिटल सील किया गया। अस्पताल का न तो पंजीकरण था और न ही भवन मानक के अनुसार बना हुआ था। इसके बाद न्यू लाइफ हॉस्पिटल, एवी हॉस्पिटल, भास्कर हॉस्पिटल, शालू हॉस्पिटल, संध्या राम हॉस्पिटल की ओटी छोटे-छोटे कमरों में संचालित होते मिलीं। सभी ओटी को सील कर चेतावनी दी कि अगर बिना इजाजत दोबारा शुरू किया तो अस्पताल को सील किया जाएगा।
इसके बाद टीम पवित्र हॉस्पिटल, न्यू खुशी हॉस्पिटल पहुंची। दोनों ही जगह अस्पताल चल रहा था लेकिन ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। नोटिस देकर तीन कार्यदिवस में जवाब मांगा गया है। एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि शहर भर में अभियान चलाकर अवैध अस्पतालों को सील करेंगे। अभियान अभी लंबा चलेगा और जब तक सभी अवैध अस्पतालों को बंद नहीं कर लेते अभियान बंद नहीं होगा।
वहीं, कल्याणपुर न्यू शिवली रोड स्थित बने अवैध अस्पतालों में रोगियों का इलाज होता रहा। वहां छोटी-छोटी ओटी में रोगियों की सर्जरी की जाती रही और पूरे दिन और रात के लिए रोगी बिना डॉक्टर के अप्रशिक्षित स्टाफ के भरोसे भर्ती किए जाते रहे। बता दें कि तीन दिन पूर्व यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर कई अस्पताल बंद कराए थे और कई में नोटिस चस्पा किए थे। शुक्रवार को ही यहां पर संचालकों ने नोटिस फाड़कर अस्पतालों का संचालन शुरू कर दिया था और स्वास्थ्य विभाग की टीम बैठी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।