सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Collectorate Two brothers attempted suicide upset over land encroachment police rescued them

कानपुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप: दो भाइयों ने किया आत्मदाह का प्रयास, जमीन पर कब्जे से थे परेशान, पुलिस ने बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 Feb 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: नौबस्ता में जमीन पर दबंगों के कब्जे से परेशान पदम और मोती सिंह ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur Collectorate Two brothers attempted suicide upset over land encroachment police rescued them
आत्मदाह का प्रयास करने वाले का पकड़ते सुरक्षाकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो लोगों ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और उनके हाथ से डीजल की बोतल छुड़वा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Trending Videos

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में उनकी पहचान पदम सिंह और मोती सिंह के रूप में हुई है। दोनों नौबस्ता स्थित आवास विकास क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि मूल रूप से कानपुर देहात के मैथा के निवासी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों से पूछताछ कर रही है पुलिस
दोनों ने पुलिस को बताया कि नौबस्ता आवास विकास में उनकी जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि लगातार अनदेखी से परेशान होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed