सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Triple Death Retired soldier shot his wife and son then committed suicide by jumping in front of train

कानपुर में हत्या और सुसाइड: रिटायर्ड फौजी ने खेला खूनी खेल, पत्नी-बेटे की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 Feb 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: सेनपश्चिम पारा में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद रेलवे ट्रैक पर कटकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kanpur Triple Death Retired soldier shot his wife and son then committed suicide by jumping in front of train
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव नई बस्ती में सोमवार सुबह रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे की दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक में कटकर जान दे दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Trending Videos

तुलसियपुर नई बस्ती निवासी फौजी चेतराम कुमार (52) ने मकान के अंदर पत्नी सुनीता (40) और बेटे दीप (16) को लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना करने के बाद मेनगेट में बाहर से ताला बंदकर करीब दो किलोमीटर दूर कठोगर गांव के पास भाऊ पुर रेलवे ट्रैक में जाकर ट्रेन से कटकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचने पर दोहरे हत्याकांड की जानकारी
रेलवे ट्रैक पर युवक के शव मिलने की सूचना पर पुलिस शिनाख्त के लिए घर पहुंची। वहां पहुंचने पर घर के अंदर पत्नी और बेटे के शव मिलने से दोहरे हत्याकांड की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने फारेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल कर मौके से साक्ष्य इकठ्ठा किए।




पुलिस कर रही है कारणों की जांच
पुलिस ने दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पत्नी और बेटे की हत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस पारिवारिक और जमीनी विवाद के साथ ही अन्य मामलों की जांच कर रही है।

Kanpur Triple Death Retired soldier shot his wife and son then committed suicide by jumping in front of train
जानकारी देता बड़ा भाई - फोटो : amar ujala

बड़ा भाई बोला- वो हत्या नहीं कर सकते हैं
वहीं, मामले में बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि भाई हत्या नहीं कर सकता, क्योंकि बेटे के कमर में रस्सी बांधी है। तीनों की हत्या हुई है, क्योंकि अभी एक बीघा खेत बेचकर आए थे। 12 लाख रुपया उनको मिला था। वो फौज में रह चुके हैं, कारगिल युद्ध लड़ चुके हैं। बहुत बहादुर थे, वह हत्या नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed