सब्सक्राइब करें

Live

UP Vidhan Mandal Session live: ब्रजेश पाठक बोले-आशा बहुअन का मातृत्व अवकाश भी दई रहेन, सपा से दोगुना मानदेय भी

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

उत्तर प्रदेश विधानमंडल में आज से वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहले विधायकों को बजट पर बोलने का मौका देंगे। यह चर्चा पांच दिन चलेगी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

up assembly budget session 2026 live updates cm yogi government news in hindi
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : DD UP YT
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:02 PM, 16-Feb-2026

सुविधाएं बेहतर बनाने को एक्सटेमी प्रोग्राम चला रहे हैं

इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हार्ड और कैंसर के रोगियों की संख्या बढ़ी है। इसके लिए एक्सटेमी प्रोग्राम के तहत हमने व्यवस्था कर रखी है। सबसे पहले ईसीजी करके व्हाट्सएप ग्रुप में डालते हैं। जांच देखकर विशेषज्ञ बताते हैं कि क्या इलाज करना है। 

डॉक्टरों के प्रमोशन के सवाल पर ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया कि यह प्रक्रिया लगातार चल रही है। 2014 तक के प्रमोशन पूरे कर लिए गए हैं। 

इसके अलावा किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके ट्रांसप्लांट के लिए परिवार के व्यक्ति का ही होना जरूरी होता है। हम इसके निर्देश देंगे कि एक सप्ताह से कम समय में आवेदन स्वीकार हों। 
12:00 PM, 16-Feb-2026

दवाओं की उपलब्धता और वितरण कैसे बेहतर होगी

सपा विधायक पप्पू ने सवाल उठाया कि अस्पतालों में कैंसर की दवाएं नहीं हैं। आजमगढ़ में मेडिकल कालेज में दवाएं नहीं हैं। डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं। सरकार दवाओं की उपलब्धता और वितरण कैसे बेहतर बनाएगी? 
11:55 AM, 16-Feb-2026

ब्रजेश पाठक की अपील- बेहतर दिनचर्या का पालन करें सभी लोग

इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सबसे पहले प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी लोग एक बेहतर दिनचर्या का पालन करें। मोबाइल चलाते हुए रातभर जगे नहीं। स्पोर्टस एक्टिविटी बढ़ाएं। एक्सरसाइज करें। ऐसे तरल पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें, जो शरीर के लिए ठीक न हो। अस्पतालों में कैंसर जांच, हार्ड के मरीजों के लिए इलाज उपलब्ध है। 
11:52 AM, 16-Feb-2026

सदन में उठा कैंसर से हो रही मौतों का मुद्दा

सपा से विधायक इंजीनियर सचिन ने कैंसर से हो रही मौतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तीन हजार से ज्यादा डेथ कैंसर से हो रही हैं। वहीं  दो हजार से ज्यादा लोग हार्ड अटैक से खत्म हो रहे। वैक्सीनेशन के बाद साइड इफेक्ट के रिसर्च के लिए कोई बजट नहीं है। प्रदेश में मिलावटी खाना खूब खाा जा रहा। इन सबकी रोकथाम के लिए सरकार क्या पालिसी बनाएगी?  
11:49 AM, 16-Feb-2026

चित्रकूट में 200 बेड का नया अस्पताल बनाया

इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चित्रकूट में हमने 200 बेड का एक नया अस्पताल बनाया है। जहां, पूरी तरह सुविधाएं दी जा रही हैं। हमारी लिस्ट में मेडिकल कॉलेज भी है। हम लगातार MBBS, MCH की सीटें बढ़ा रहे हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज हो, यह सोच लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। 
11:47 AM, 16-Feb-2026

चित्रकूट में मेडिकल कॉलेज बनेगा या नहीं

सपा विधायक ने पूछा कि चित्रकूट में मेडिकल कॉलेज बनेगा? इसके लिए हमारे जिले के लोगों ने खून से तक पत्र लिखा, लेकिन इस पर कुछ नही होगा? वहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:44 AM, 16-Feb-2026

शिशु मृत्यु दर-मातृ मृत्यु दर में आई कमी

इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज शिशु मृत्यु दर 2023 में 37 रह गई है। वहीं मातृ मृत्यु दर पहले 1 लाख पर 167 थी, अब 141 रह गई है। 
11:42 AM, 16-Feb-2026

आंगनबाड़ी केंद्रों के जर्जर भवनों पर उठे सवाल

सपा विधायक ने सहारनपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों के जर्जर भवनों समेत प्रदेश में पुष्टाहार को लेकर सवाल खड़े किए? कुपोषित बच्चों पर कितना सुधार हुआ?
11:36 AM, 16-Feb-2026

178 अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त कर दिए - ब्रजेश पाठक

इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि हमें निजी अस्पतालों की करीब 500 शिकायतें मिलीं, 178 अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। 280 अस्पतालों पर एफआईआर कराई गई, जो मानक के विपरीत चल रहे थे। जो लोग निजी अस्पतालों को टारगेट करके उनसे वसूली करते हैं, उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई करेंगे। 
11:32 AM, 16-Feb-2026

सदन में उठा निजी अस्पतालों का मुद्दा

सपा विधायक अतुल प्रधान ने सरकार से निजी अस्पतालों के बारे में सवाल पूछा। न सरकारी अस्पतालों में दवा मिलती हैं, न जांचें होती हैं? अस्पतालों की फर्श पर गर्भवती महिलाएं बच्चे जन्म देती हैं। इसी नाकामी से मरीज निजी अस्पतालों की तरफ जाते हैं। क्या निजी अस्पतालों की शिकायतों पर कभी कोई कार्रवाई हुई? क्या सरकार निजी अस्पतालों में फीस, जांच शुल्क नियंत्रण करने पर कोई विचार कर रही है?
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed