{"_id":"6992bc4387406daead07ea83","slug":"army-man-murder-case-accused-arrested-in-encounter-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्यकर्मी हत्याकांड: 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्यकर्मी हत्याकांड: 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार
5 फरवरी को कोर्ट से लौटते समय अखिलेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले मेंं बहन डॉली ने दस लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 7 फरवरी को विशाल उर्फ बॉबी व राजा निवासी समदपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हेमन्त के लगी गोली
- फोटो : पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र में 5 फरवरी को चन्द्रा फार्म हाउस के पास सैन्यकर्मी अखिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार 25 हजार रुपये का इनामिया आरोपी हेमन्त की 16 फरवरी को एसओजी और सादाबाद पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार विसावर-विधिपुर बंबा मार्ग पर इनामिया आरोपी हेमन्त से मुठभेड़ हुई। आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस ने थाना सादाबाद अंतर्गत चन्द्रा फार्म हाउस के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई थी। हत्यारोपी 25000 रुपये के इनामी अभियुक्त हेमन्त से पुलिस मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।- अमित पाठक, सीओ, सादाबाद
यह है मामला
5 फरवरी को कोर्ट से लौटते समय अखिलेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले मेंं बहन डॉली ने दस लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 7 फरवरी को विशाल उर्फ बॉबी व राजा निवासी समदपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस हत्या में मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्को है,जो अखिलेश की पत्नी निधि का ममेरा भाई है। अखिलेश भी गांव समदपुर का ही रहने वाला है, उसने निधि के साथ प्रेम विवाह किया था। पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि उसी ने अखिलेश के माथे से सटाकर तमंचे से फायर किया था, जिससे उसकी मौत हो गई।