सब्सक्राइब करें

Live

UP Vidhan Mandal Session live: ब्रजेश पाठक बोले-आशा बहुअन का मातृत्व अवकाश भी दई रहेन, सपा से दोगुना मानदेय भी

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

उत्तर प्रदेश विधानमंडल में आज से वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहले विधायकों को बजट पर बोलने का मौका देंगे। यह चर्चा पांच दिन चलेगी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

up assembly budget session 2026 live updates cm yogi government news in hindi
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : DD UP YT
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:37 PM, 16-Feb-2026

बेरोजगारी की समस्या एक बड़ी चुनौती - मंत्री अनिल राजभर

इसके जवाब में श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या एक बड़ी चुनौती है। जब से योगी सरकार बनी हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि हर हाथ को काम मिले। 
01:19 PM, 16-Feb-2026

सदन में उठा बेरोजगारी का मुद्दा

सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने सदन में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार कहती है कि परीक्षा की सुचिता बनाए हुए हैं। लेकिन, यह सिर्फ आंकड़े दिख रहे हैं। सरकार प्राविधिक कला में नियम बदले, ताकि नौकरी न देने पड़े। PET की परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी आंदोलित हैं। इसी एक परीक्षा से बाबू का मेंस हो रहा, इसी से समीक्षा अधिकारी भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार पर आरक्षण खत्म करने की साजिश करने का भी आरोप लगाया।
01:10 PM, 16-Feb-2026

जलाशय के काम पूर्ण कराए गए- स्वतंत्र देव सिंह

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पानी से जुड़े सवालों का जवाब दिया। बताया कि सीतापुर में जलाशय के काम पूर्ण कराए गए। हाउस कनेक्शन के कारण कुछ घरों में कनेक्शन बाकी है। प्रतापगढ़ के मांधाता गांव में जांच चल रही है। पहली बार जल जीवन मिशन के तहत 112 लोगों पर कार्रवाई हुई। 24 को निलंबित, 292 को नोटिस दिया। 135 को स्पष्टीकरण दिया गया। चार को नौकरी से निकाला गया। उन्होंने कहा कि मैं मंत्री रहते हुए भी किसी को ठेका-पट्टा नहीं दिलाया। 
12:44 PM, 16-Feb-2026

सपा विधायक ने कविता सुनाकर सरकार पर तंज कसा।

विधायक कमाल अख्तर ने मछली जल की रानी है... की कविता सुनाकर सरकार पर तंज कसा। पानी के संक्रमण से होने वाली बीमारियों का मुद्दा सदन में उठाया। कहा कि आंकड़ों के अनुसार, देश में हर साल चार लाख लोगों की मौत शुद्ध पेयजल न मिलने से होती है। 
12:41 PM, 16-Feb-2026

पोस्टर लेकर सदन पहुंचे सपा विधायक

आज सदन में रायबरेली के हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी हाथ में पोस्टर लेकर पहुंचे। इसमें 'वोट चोरी बंद करो, लोकतंत्र बचाओ हक दिलाओ, सरकारी एस्कार्ट का दुरुपयोग क्यो?' जैसे नारे लिखे थे। 
12:19 PM, 16-Feb-2026

जांच के लिए तीन लैब स्थापित की गईं

प्लास्टिक पर बैन, पैकेज्ड फूड की जांच और कार्रवाई से जुड़े सवालों पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हमारे पास तीन माइक्रो बायोलॉजी प्रयोगशाला है। जहां जांचें कराई जाती हैं। यह व्यवस्था पहले नहीं थी, हमारी सरकार ने एक लाख आठ हजार नमूनों की जांच की क्षमता हम लोगों ने विकसित कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:12 PM, 16-Feb-2026

भूतपूर्व सैनिक निगम को सिक्योरिटी का जिम्मा

आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के जवाब में ब्रजेश पाठक ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक निगम को सिक्योरिटी का जिम्मा दिया जा रहा है। जो आउटसोर्स कर्मी खाली हुए हैं, उनके लिए कुछ न कुछ व्यवस्था की जाएगी। 
12:02 PM, 16-Feb-2026

सुविधाएं बेहतर बनाने को एक्सटेमी प्रोग्राम चला रहे हैं

इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हार्ड और कैंसर के रोगियों की संख्या बढ़ी है। इसके लिए एक्सटेमी प्रोग्राम के तहत हमने व्यवस्था कर रखी है। सबसे पहले ईसीजी करके व्हाट्सएप ग्रुप में डालते हैं। जांच देखकर विशेषज्ञ बताते हैं कि क्या इलाज करना है। 

डॉक्टरों के प्रमोशन के सवाल पर ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया कि यह प्रक्रिया लगातार चल रही है। 2014 तक के प्रमोशन पूरे कर लिए गए हैं। 

इसके अलावा किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके ट्रांसप्लांट के लिए परिवार के व्यक्ति का ही होना जरूरी होता है। हम इसके निर्देश देंगे कि एक सप्ताह से कम समय में आवेदन स्वीकार हों। 
12:00 PM, 16-Feb-2026

दवाओं की उपलब्धता और वितरण कैसे बेहतर होगी

सपा विधायक पप्पू ने सवाल उठाया कि अस्पतालों में कैंसर की दवाएं नहीं हैं। आजमगढ़ में मेडिकल कालेज में दवाएं नहीं हैं। डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं। सरकार दवाओं की उपलब्धता और वितरण कैसे बेहतर बनाएगी? 
11:55 AM, 16-Feb-2026

ब्रजेश पाठक की अपील- बेहतर दिनचर्या का पालन करें सभी लोग

इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सबसे पहले प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी लोग एक बेहतर दिनचर्या का पालन करें। मोबाइल चलाते हुए रातभर जगे नहीं। स्पोर्टस एक्टिविटी बढ़ाएं। एक्सरसाइज करें। ऐसे तरल पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें, जो शरीर के लिए ठीक न हो। अस्पतालों में कैंसर जांच, हार्ड के मरीजों के लिए इलाज उपलब्ध है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed