सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Another bomb threat to Lucknow court, ISI mentioned in email; second threat mail in three days

UP: लखनऊ कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में आईएसआई का जिक्र; तीन दिन में दूसरा धमकी भरा मेल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 16 Feb 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ कोर्ट को सोमवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसमें आईएसआई का जिक्र किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग और बम स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी ली। तीन दिन में यह दूसरी धमकी है। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

UP: Another bomb threat to Lucknow court, ISI mentioned in email; second threat mail in three days
बम विस्फोट की धमकी पर अलर्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ कोर्ट में ई-मेल से सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस, डॉग और बम स्क्वॉड पहुंची। कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है। इससे पहले शुक्रवार को भी कोर्ट परिसर में चेकिंग की गई थी।

Trending Videos



विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी आई थी मेल

तीन दिन पहले भी लखनऊ समेत 18 जिलों में एक ई-मेल से दहशत फैल गई थी। धमकी भरा मैसेज लखनऊ में जिला जज को ई-मेल से भेजा गया था। मैसेज मिलने के बाद फौरन कचहरी को खाली करा लिया गया। बम निरोधक दस्ते के बाद पुलिस टीम ने कचहरी में छानबीन की। हालांकि, वहां कोई बम नहीं मिला। 

धमकी भेजने वाले ने लिखा था कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोपहर दो बजे कचहरी में धमाका किया जाएगा। अगर बचा सकते हो तो बचा लो। इस मामले की जानकारी वजीरगंज पुलिस को दी गई। इसके बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बड़ी संख्या में पुलिस बल कचहरी पहुंची। 

इसके बाद अधिवक्ताओं को कचहरी खाली करने के लिए कहा गया। कचहरी से न्यायाधीश भी बाहर निकल गए। काफी देर तक छानबीन के बाद पता चला कि किसी ने शरारत की है। इसकी वजह से कोर्ट का काम भी प्रभावित हुआ। कचहरी के सभी गेटों पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए। इस मामले में कोर्ट नाजिर ने वजीरगंज थाने में ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed