सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Brothers break into sister's boyfriend's house, slit throat with surgical blade, require 25 stitches; coll

UP: बहन के बॉयफ्रेंड के घर घुसे सगे भाई, सर्जिकल ब्लेड से गला रेता, 25 टांके लगे; बेहोश होकर जमीन पर गिरा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 16 Feb 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के पारा क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवती के दो भाइयों ने युवक के घर घुसकर सर्जिकल ब्लेड से गला रेत दिया। युवक के गले में 25 टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर बनी है। 

UP: Brothers break into sister's boyfriend's house, slit throat with surgical blade, require 25 stitches; coll
घायल युवक का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ में पारा के मोहान रोड स्थित खुशहालगंज गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक के घर पहुंच कर युवती के दो सगे भाइयों ने ब्लेड से उसका गला काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसके गले में 25 टांके लगाए गए हैं।

Trending Videos


खुशहालगंज निवासी सन्तू कन्नौजिया के बेटे महेन्द्र कन्नौजिया (25) का बीते एक वर्ष से काकोरी क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम करीब चार बजे युवती स्वयं युवक के घर पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लेड से उसके गले पर दो बार वार कर दिया

आरोप है कि शाम करीब 5:30 बजे युवती के भाई शिवम गौतम (25) और अनुराग गौतम (19) घर के बरामदे में पहुंचे। पहले सामान्य बातचीत की, लेकिन अचानक महेन्द्र को घर के बारामदे में जमीन पर गिराकर ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड से उसके गले पर दो बार वार कर दिया। 


अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित के पिता सन्तू और चाचा रमेश ने साहस दिखाते हुए दोनों आरोपियों के हाथ से ब्लेड छीनी और युवक की जान बचाई। गले में गहरे जख्म लगने से महेन्द्र मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य मुकेश कन्नौजिया, जगदीश कन्नौजिया और ममता भी मौजूद थी। 

पुलिस बोली-रिपोर्ट कर जांच हो रही 

घायल को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, गले में दो स्थानों पर गंभीर चोट आई है, जिसमें एक जगह 18 और दूसरी जगह 7 टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों ने फिलहाल युवक को खतरे से बाहर बताया है, लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

परिजन दोनों आरोपियों को मौके से पकड़कर वारदात में प्रयुक्त ब्लेड के साथ थाने ले गए और पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया रविवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed