{"_id":"69905c058c7893178406e04f","slug":"video-demand-for-rose-bouquets-worth-up-to-rs-30-thousand-on-valentine-day-in-noida-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: महंगे गुलाबों से सजा शहर, वैलेंटाइन डे पर 30 हजार तक के बुके की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: महंगे गुलाबों से सजा शहर, वैलेंटाइन डे पर 30 हजार तक के बुके की डिमांड
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 04:57 PM IST
Link Copied
नोएडा शहर में वैलेंटाइन डे को लेकर उत्साह चरम पर है। बाजारों में हर तरफ लाल गुलाब, आकर्षक बुके और गिफ्ट आइटम्स की भरमार देखने को मिल रही है। खासतौर पर सेक्टर-104 के आसपास फूलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है।
सेक्टर-104 के पास फूलों की दुकान लगाने वाले राजीव ने बताया कि इस बार गुलाब की कीमतें भी बढ़ी हैं, लेकिन डिमांड में कोई कमी नहीं है। उनके अनुसार, साधारण गुलाब का बुके 100 रुपये से शुरू हो रहा है, जबकि स्पेशल डिजाइनर बुके 30 हजार रुपये तक में बिक रहे हैं। कई ग्राहक अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए बड़े और प्रीमियम बुके ऑर्डर कर रहे हैं।
फूल विक्रेताओं का कहना है कि वैलेंटाइन वीक के दौरान बिक्री में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी हुई है। बाजार में इस बार विदेशी गुलाब और खास पैकिंग वाले बुके भी युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।