Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
NRI representatives of Sarva Naujavan Sabha donated Rs 1 lakh to Sarva Seva Sadan
{"_id":"698ffd3f4bf3ee2d3e0c2082","slug":"video-nri-representatives-of-sarva-naujavan-sabha-donated-rs-1-lakh-to-sarva-seva-sadan-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सर्व नौजवान सभा के एनआरआई प्रतिनिधियों ने सर्व सेवा सदन को दिए 1 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व नौजवान सभा के एनआरआई प्रतिनिधियों ने सर्व सेवा सदन को दिए 1 लाख रुपये
सर्व नौजवान सभा एवं सर्व नौजवान वेलफेयर सोसायटी द्वारा सेवा पंजाब के सहयोग से स्कीम नंबर-3, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा स्थित वोकेशनल सेंटर में एक प्रेरणादायक एवं भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रख्यात समाजसेवी राममूर्ति सरोआ, चेयरमैन डा. अंबेडकर एजुकेशनल सोसायटी (यूएसए) तथा प्रसिद्ध सांस्कृतिक प्रमोटर (यूएसए) जस्सी बंगा ने केंद्र का दौरा कर वहां चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। जहां सभा के सदस्यों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी देखकर अतिथि काफी प्रभावित हुए। इस दौरान उन्होंने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता सर्व नौजवान सभा द्वारा नव-निर्मित सर्व सेवा सदन हेतु सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह को भेंट की। समारोह के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मदन लाल कोरोटानिया ब्लॉक प्रधान आप, सेवानिवृत्त लैक्चरार हरजिंदर गोगना, विक्की सिंह यूथ नेता आप, जगजीत सेठ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य, सेंटर स्टाफ एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियां उपस्थित थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।