फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rift in Punjab Congress Factionalism surfaces in Fazilka slogans in support of Channi and Sher Ghubaya

पंजाब कांग्रेस में रार: फाजिल्का में गुटबाजी आई सामने, चरणजीत चन्नी और शेर सिंह घुबाया के समर्थन में लगे नारे

Tue, 04 Aug 2026 02:49 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का Published by: Nivedita Updated Tue, 04 Aug 2026 02:49 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद शेर सिंह घुबाया के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पहले शेर सिंह घुबाया के समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए।

विज्ञापन
Rift in Punjab Congress Factionalism surfaces in Fazilka slogans in support of Channi and Sher Ghubaya
चन्नी के समर्थन में नारे लगाते समर्थक - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' अभियान के तहत मंगलवार को सिटी गार्डन पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गर्मा गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद शेर सिंह घुबाया के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पहले शेर सिंह घुबाया के समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए।
विज्ञापन


इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों की नारेबाजी के चलते कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर शोर-शराबे और तनाव का माहौल बन गया। हालांकि मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया, जिसके बाद कार्यक्रम सामान्य रूप से आगे बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद शेर सिंह घुबाया सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करना था।


कार्यक्रम में हुई नारेबाजी को लेकर राजनीतिक हलकों में विभिन्न तरह की चर्चाएं रही। हालांकि मंच से कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed