{"_id":"6a71b582b0befc690b03eef0","slug":"video-husband-of-moga-ward-no-2-councilor-levels-serious-allegations-against-the-government-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा वॉर्ड नंबर 2 ने पार्षद पति का सरकार पर गंभीर आरोप, राजनीतिक भेदभाव के चलते रुके विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा वॉर्ड नंबर 2 ने पार्षद पति का सरकार पर गंभीर आरोप, राजनीतिक भेदभाव के चलते रुके विकास कार्य
मोगा नगर निगम के अधीन वॉर्ड नंबर-2 में विकास कार्य ठप होने का मामला सामने आया है। वॉर्ड की मौजूदा पार्षद मनप्रीत कौर के पति और पूर्व पार्षद जसप्रीत सिंह बिक्की ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक भेदभाव के कारण उनके वॉर्ड में विकास कार्य रोक दिए गए हैं। उन्होंने वॉर्ड के निवासियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि उनकी पत्नी मनप्रीत कौर कांग्रेस पार्टी से चुनाव जीतकर पार्षद बनी हैं। इसी कारण मौजूदा सरकार द्वारा उनके वॉर्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब दो करोड़ रुपये के टेंडर पास होने के बावजूद भी कोई काम शुरू नहीं किया गया। जसप्रीत सिंह बिक्की ने बताया कि इन विकास कार्यों में सड़क निर्माण, नई सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइट और ट्यूबवेल जैसे जरूरी काम शामिल हैं, लेकिन विधायक के इशारे पर इन्हें रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनके परिवार के व्यक्तिगत काम रोके जाते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन वार्ड के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार गलत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।