Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Infighting within Punjab Congress shows no signs of abating: Factionalism surfaces in Fazilka; slogans raised in support of Charanjit Channi and Sher Singh Ghubaya
{"_id":"6a71b4e3fda3d30791063007","slug":"video-infighting-within-punjab-congress-shows-no-signs-of-abating-factionalism-surfaces-in-fazilka-slogans-raised-in-support-of-charanjit-channi-and-sher-singh-ghubaya-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रही रार: फाजिल्का में गुटबाजी आई सामने, चरणजीत चन्नी और शेर सिंह घुबाया के समर्थन में लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रही रार: फाजिल्का में गुटबाजी आई सामने, चरणजीत चन्नी और शेर सिंह घुबाया के समर्थन में लगे नारे
कांग्रेस के 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' अभियान के तहत मंगलवार को सिटी गार्डन पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गर्मा गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद शेर सिंह घुबाया के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पहले शेर सिंह घुबाया के समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए। इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों की नारेबाजी के चलते कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर शोर-शराबे और तनाव का माहौल बन गया। हालांकि मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया, जिसके बाद कार्यक्रम सामान्य रूप से आगे बढ़ा। कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद शेर सिंह घुबाया सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में हुई नारेबाजी को लेकर राजनीतिक हलकों में विभिन्न तरह की चर्चाएं रही। हालांकि मंच से कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।