{"_id":"698f5b27c09f1fba60075c83","slug":"video-cdo-inspected-district-hospital-in-mathura-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में महिला जिला अस्पताल का ऐसा हाल, दृश्य देखकर सीडीओ भी रह गईं दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में महिला जिला अस्पताल का ऐसा हाल, दृश्य देखकर सीडीओ भी रह गईं दंग
मथुरा जिला महिला चिकित्सालय का शुक्रवार की सुबह सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। प्रसूताओं और उनके परिजन से बातचीत की। सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने और जलभराव की समस्या पर उनका पारा चढ़ गया। सीडीओ ने सीएमएस को सुधार के निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता जिला महिला अस्पताल पहुंच गई। वह सीधे ओपीडीपहुंची। यहां पर्चा बनाने वाली खिलाड़ी व दवा वितरण और चिकित्सक कक्ष का निरीक्षण कर समस्याएं जानी। यहां मरीजों की लंबी कतार पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ ने ऑपरेशन थियेटर, वार्ड में जाकर मरीजों और उनके परिजन से वार्ता की। यहां से वह सीएमएस डॉ. अनिल पुर्वानी के कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पीकू वार्ड में कम स्टॉफ मिला। इसके लिए अधिकारियों को लिखा जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश सीएमएस को दिए हैं। इस दौरान सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पुर्वानी, डॉ. वंदना पांडेय, हेमलता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।