{"_id":"698f2f2987b3b5a8de0350e9","slug":"a-mob-enraged-by-a-road-accident-death-attacked-police-personnel-katni-news-c-1-1-noi1360-3947932-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP Crime: ओवरलोड हाइवा ने बाइक सवार दो आदिवासियों को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने किया पथराव; पुलिसकर्मी लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: ओवरलोड हाइवा ने बाइक सवार दो आदिवासियों को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने किया पथराव; पुलिसकर्मी लहूलुहान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 10:23 PM IST
Link Copied
कटनी जिले में हाइवा के चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंची 112 पुलिस वाहन पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी बुरी तरह लहूलुहान हुआ है। उसे जबलपुर रेफर किया गया है।
दरअसल, पूरा मामला स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के बंधी स्टेशन रेलवे फाटक के पास का बताया गया है, जहां रेत से भरे एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही मृतकों के परिजन व ग्रामीण एकत्र हो गए और आक्रोशित होकर हाइवा के चालक से मारपीट करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया और तोड़फोड़ कर दी। उसमें सवार पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से लहूलुहान हुए हैं। जिस पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारी समेत भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला। लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। कटनी अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि बंधी स्टेशन के नजदीक रेलवे फाटक के पास हाइवा क्रमांक PB10 HN 2438 ने रेलवे फाटक की ओर से आ रही बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान धरवारा गांव निवासी राजेंद्र कोल, 30 साल और राजा भैया कोल 30 वर्ष के रूप में हुई। शव का पंचनामा कर उनको पीएम के लिए भेजा गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर देर रात तक बल तैनात था और पुलिस अधिकारी लोगों को समझाते हुए उचित कार्रवाई करने की बात कहते हुए मामले को पूरी तरह से शांत कराने में जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।