{"_id":"6a71785d5c847e3a4604834e","slug":"amritsar-nine-accused-apprehended-for-conducting-reconnaissance-near-railway-tracks-using-cameras-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: रेल ट्रैक के पास कैमरे लगा रेकी करने के नाै आरोपी काबू, चार नाबालिग; पेट्रोल बम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: रेल ट्रैक के पास कैमरे लगा रेकी करने के नाै आरोपी काबू, चार नाबालिग; पेट्रोल बम बरामद
Tue, 04 Aug 2026 10:58 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:58 AM IST
सार
आरोपी सुरक्षा प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों की रेकी भी कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के आसपास सर्विलांस कैमरे लगाए थे। इन कैमरों से प्राप्त फुटेज कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलर्स के साथ साझा की जा रही थी।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार नाबालिगों समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, चार पेट्रोल बम और नौ कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे कथित आईएसआई हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, मॉड्यूल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल कर आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करना था। आरोपी सुरक्षा प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों की रेकी भी कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के आसपास सर्विलांस कैमरे लगाए थे। इन कैमरों से प्राप्त फुटेज कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलर्स के साथ साझा की जा रही थी।
विज्ञापन
तीन थानों में केस दर्ज
मामले में अमृतसर के मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिविजन थानों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरणों और अन्य माध्यमों से विदेशी संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित आतंकी नेटवर्क को विदेश से किस माध्यम से धन उपलब्ध कराया जा रहा था।