{"_id":"6a70641d8ae5b2b0010bb34b","slug":"video-accused-arrested-with-heroin-and-weapons-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन किलो 540 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल व कारतूस के साथ आरोपी किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तीन किलो 540 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल व कारतूस के साथ आरोपी किया काबू
सीआईए जीरा की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 540 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जांच के दौरान आरोपी के घर से दो .30 बोर पिस्तौल, चार कारतूस और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। फिरोजपुर थाना सदर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए जीरा के इंचार्ज गुरमीत सिंह की टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव खाई फेमे की निवासी गुरजीत सिंह उर्फ जीता हेरोइन बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दरगाह बाबा मलंग शाह के नजदीक फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग से काबू किया।
आरोपी के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर दो अगस्त को उसके घर से दो पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ के दौरान अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।