{"_id":"6a706312ffe3c555c40ebe86","slug":"video-strike-by-punjab-roadways-punbus-and-prtc-employees-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कर्मचारी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई दौर की बैठकों के बावजूद सरकार ने अब तक किसी भी मांग पर ठोस फैसला नहीं लिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
यूनियन नेता जोध सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने और ठेका व्यवस्था समाप्त करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार वर्ष बीतने के बाद भी इन वादों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने बदलाव की उम्मीद में सरकार का साथ दिया था, लेकिन अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
वहीं, अमृतसर-1 डिपो के प्रधान हीरा सिंह ने कहा कि वर्ष 2007 से हजारों कर्मचारी ठेका प्रणाली के तहत कार्य कर रहे हैं। सरकार ने नियमितीकरण के बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन अब तक न कोई अधिसूचना जारी हुई और न ही कोई स्पष्ट नीति लागू की गई।
उन्होंने बताया कि सोमवार को चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ यूनियन की अहम बैठक प्रस्तावित है। यदि इस बैठक में मांगों पर कोई ठोस समाधान नहीं निकलता, तो तीन दिन की हड़ताल को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल दिया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि अपनी जायज मांगों के पूरा होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।