Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Health of protester deteriorates on the eighth day of hunger strike at Amritsar's Bhandari Bridge.
{"_id":"6a7061cc3cec1bbf990bf82c","slug":"video-health-of-protester-deteriorates-on-the-eighth-day-of-hunger-strike-at-amritsars-bhandari-bridge-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के भंडारी पुल पर भूख हड़ताल के आठवें दिन बिगड़ी प्रदर्शनकारी की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के भंडारी पुल पर भूख हड़ताल के आठवें दिन बिगड़ी प्रदर्शनकारी की तबीयत
अमृतसर के भंडारी पुल पर दलित सुरक्षा सेना की ओर से जारी भूख हड़ताल आठवें दिन गंभीर मोड़ पर पहुंच गई। संगठन के अनुसार, भूख हड़ताल पर बैठीं सिमरन कौर की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
संघर्ष की अगुवाई कर रहे राहुल मलिक ने दावा किया कि धरना शुरू होने के पहले दिन से ही स्थल पर स्थायी मेडिकल टीम और 108 एंबुलेंस की तैनाती की मांग की जा रही थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि मेडिकल टीम केवल औपचारिक जांच कर लौट गई और जब सिमरन कौर की हालत गंभीर हुई तो 108 एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद साथियों ने उन्हें निजी वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भूख हड़ताल पर बैठे किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी। उन्होंने सरकार से मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।