{"_id":"6a700ebf26063e159e0b783f","slug":"video-accused-of-misdeed-minor-and-hotel-owner-arrested-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार
श्री दरबार साहिब के निकट एक होटल में नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में थाना बी डिवीजन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी और होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की तत्परता की सिख संगठनों ने सराहना करते हुए अधिकारियों का धन्यवाद किया।
सिख संगठन के नेता परमजीत सिंह अकाली ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने उनसे संपर्क किया था। इसके बाद उन्होंने थाना बी डिवीजन के एसएचओ इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कम समय में कार्रवाई कर आरोपी और होटल मालिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके लिए पूरी पुलिस टीम प्रशंसा की पात्र है।
थाना बी डिवीजन के एसएचओ इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी और शिकायत के आधार पर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर मुकदमा संख्या 195/26 संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी विशालदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि घटना से जुड़े होटल के मालिक को भी हिरासत में लिया गया।
एसएचओ ने होटल संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे कानून के अनुसार ही कारोबार करें और किसी भी नाबालिग को कमरा उपलब्ध न कराएं। यदि किसी होटल में अवैध गतिविधि या नाबालिग से जुड़ा कोई मामला सामने आता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।